{"_id":"5fb566ce8ebc3ea9656387c3","slug":"accused-of-sending-innocents-to-jail-in-case-of-theft-bijnor-news-mrt511531441","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में निर्दोषों को जेल भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में निर्दोषों को जेल भेजने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। जलीलपुर में सराफ के यहां चोरी के खुलासे के मामले में परिजनों ने चांदपुर पुलिस पर तीन दिन तक एक आरोपी एवं एक महिला को थाने में रखकर पीटने करने का आरोप लगाया। परिजनों ने गांव वालों के साथ एसपी कार्यालय पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव जलीलपुर में कमल सैनी की कमल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। एक सप्ताह पूर्व चोरों ने दुकान में नकब लगाकर करीब 60 हजार की नगदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने चोरी के मामले में गांव गंधौर निवासी परम सिंह, विपिन, गांव मनौटा निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी, चांदपुर थाना के गांव रायपुर खादर निवासी अनिल, गांव अहरौला निवासी आकाश पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, दो चाकू, कारतूस, दस जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 25 अंगूठी सफेद धातु, 14 घड़ी, दस हजार की नगदी व नकब लगाने के उपकरण बरामद किए थे। सराफ कमल सैनी ने भी चोरी के खुलासे पर सवाल उठाए थे और कहा था कि बरामद माल उनकी दुकान का नहीं है।
बुधवार को चोरी के आरोपी गांव गंधौर निवासी परम की पत्नी मीना गांव वालों के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंची और धरना दिया। एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने 16 नवंबर को चोरी के आरोप में बंद किए गए सभी आरोपियों को घर से उठाया। उन्हें खूब पीटा और प्रताड़ित करके कमल सैनी की दुकान में हुई चोरी कबूल कराई। निर्दोष लोगों को इस चोरी में जेल भेज दिया गया। आरोप है कि मीना को भी पुलिस ने थाने में तीन दिन तक खूब पीटा। पुलिस की पिटाई से वह चल भी नहीं पा रही है। गांव वालों ने एसपी कार्यालय पर धरना भी दिया। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।