{"_id":"64c94bce5a6859a3990d5339","slug":"accused-of-releasing-two-accused-in-molestation-of-dalit-girl-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-8199-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किरतपुर। दलित युवती से छेड़छाड़ में दो आरोपियों को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किरतपुर। दलित युवती से छेड़छाड़ में दो आरोपियों को छोड़ने का आरोप
Tue, 01 Aug 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
- जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में एसपी से मिले परिजन, उठाई मांग
- भनेड़ा चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। सरेबाजार युवती से छेड़खानी के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को जेल भेजा, जबकि दो आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं भनेड़ा चौकी इंचार्ज पर आरोपियों का साथ देने भी आरोप लगाया।
जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीड़िता के परिवार ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि 19 जुलाई को भनेड़ा के बुधबाजार में गांव की ही एक युवती खरीदारी करने गई थी। तभी बाजार में खड़े तीन लडकों ने युवती के साथ छेड़खानी की। जिसके साथ खींचतान भी की गई। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए लड़की के अपहरण का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने एक ही आरोपी जुनैद का नाम केस में दर्ज कर जेल भेज दिया। बाकी दो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने भनेड़ा चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने निष्पक्ष जांच के बाद बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।