फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of not solving the problems of farmers

Bijnor News: किसानों की समस्याओं का निदान न करने का आरोप

Sun, 16 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of not solving the problems of farmers
धामपुर में संपन्न भाकियू की मासिक पंचायत के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपते कार्यकर्ता
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं की संपन्न मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने में बीच में बैठा समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का आरोप है कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। कहा कि कोई भी ऐसा विभाग नजर नहीं आ रहा है। जो किसानों को अपना मान कर उनकी परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रहा हो। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। तहसीलदार कार्यालय के बाहर संपन्न मासिक पंचायत में अधिकारियों की ओर से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विद्युत निगम द्वारा भेजे जा रहे बिजली के बिलों में भारी गड़बड़ी है। शिकायत के बाद भी ठीक नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से एकमुश्त समाधान योजना को चालू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविराज सिंह ने कहा कि गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में नहीं छोड़ा जा रहा है। बिजली के जर्जर तारों से किसानों की असामयिक मौतें हो रही हैं। गन्ना सोसायटी के अधिकारी जबरन किसानों का गन्ना क्षेत्रफल को कम कर परेशान कर रहे हैं। इंद्रवीर सिंह ने कहा कि कई बार धरने प्रदर्शन करने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा। पंचायत में विक्रम सिंह, सुमन देवी, पुनीत कुमार, विमल कुमार, कल्याण सिंह, दयाराम सिंह, गजेंद्र सिंह आदि रहे। बिजली निगम के एसडीओ तुषार राय, गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed