फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of getting signature without taking sample

बिना सैंपल लिए कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा व्यापारियों ने किया हंगामा

Sun, 10 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting signature without taking sample
बिना सैंपल लिए हस्ताक्षर कराने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा बिना सैंपल के व्यापारी के बेटे से कागज पर साइन कराने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनके साथ आया व्यक्ति विरोध को देखकर खिसक गया। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कागज पर कराए साइन काट दिए।
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। शनिवार को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी वाईडी आर्य द्वारा मुख्य डाकघर के पास क़ृष्ण कुमार की दुकान में जांच की जा रही थी। इस दौरान व्यापारी नेता मनोज कुच्छल के नेतृत्व में व्यापारी वहां पहुंच गए और हंगामा किया। व्यापारियों का कहना था कि विभाग के अफसर ने बिना कोई नमूना लिए व्यापारी के बेटे के हस्ताक्षर कराए हैं। कहा कि विभाग के अफसर दलालों को साथ लेकर सैंपलिंग कर रहे हैं। व्यापारी के हस्ताक्षर कराकर किसी भी दुकान के फेल नमूने को उसके नाम पर चढ़ा दिया जाएगा। कहा कि मॉल आदि में चलने वाले रेस्टोरेंट, पिज्जा, बर्गर आदि बेचने वाली कंपनियों के सैंपल कभी नहीं लिए जाते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मनोज कुच्छल के अनुसार वाईडी आर्या द्वारा हस्ताक्षर काटने पर मामला शांत हुआ। वाईडी आर्या ने बताया कि उन्होंने दुकान से 100 रुपये देकर एक किलो आटा खरीदा था। उन्हें आटा मिला भी नहीं था कि इससे पहले व्यापारी आ गए और हंगामा किया। वे कार्रवाई शुरू भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वह किसी का उत्पीड़न नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed