फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of freeing tractor-trolley caught mining, report filed

Bijnor News: खनन करती पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of freeing tractor-trolley caught mining, report filed
चांदपुर। वन रक्षक ने राज्य वन्यजीव बारहसिंघा अभयारण्य क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारपीट कर छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चांदपुर रेंज के दतियाना बीट प्रभारी वन रक्षक गौरव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी को वह हमराह सागर कुमार वनरक्षक और डब्ल्यू वन दैनिक श्रमिक के साथ गस्त पर थे। सुल्तानपुर खादर में सुबह करीब 10:15 बजे ट्रैक्टरों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। देखा वहां भोगपुर निवासी खेमेंद्र अन्य साथियों के साथ मिलकर एक प्लाॅट में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर भराव किया जा रहा था। क्षेत्र राज्य वन्य जीव बारहसिंघा अभयारण्य में बिना अनुमति के अवैध खनन, कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्राॅली मिट्॒टी से लदे को लेकर रेंज कार्यालय चांदपुर लाया जा रहा था। आरोपी गांव से अपने साथियों को बुलाकर रास्ते में मारपीट व गाली-गलौज कर ट्रैक्टरों को छुड़ा कर ले गए। पुलिस ने एक को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed