{"_id":"5803d0854f1c1b6f5128e3fb","slug":"accused-of-fraud-in-the-selection-process","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए आयोजक के खिलाफ नारेबाजी करते खिलाड़ी व अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में आए कोच और खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है।
ताईक्वांडो कोच अंकुर चौधरी, रिंकू वर्मा के नेतृत्व में जनपद के कई भागों से ताईक्वांडो चयन प्रक्रिया में शामिल होने आए खिलाड़ी घंटों भटकते रहे। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया आयोजक ताईक्वांडो कोच ने अपने प्रशिक्षणार्थी को राज्यस्तर की प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए गोपनीय रूप से चयन प्रक्रिया आयोजित की। इसके बाद में उन्होंने तड़के पांच बजे चयन प्रक्रिया संपन्न होने का दावा किया। कोच अंकुर चौधरी और रिंकू वर्मा का कहना है कि राजू राजपूत ने बाहर से आए ताईक्वांडो खिलाड़ियों के वापस जाने के बाद दोपहर बाद एक स्कूल में चयन प्रक्रिया संपन्न कराई।
अभिभावक राधा रानी, अंजना , रघुवीर सिंह, पतराम सिंह, सुदेश देवी, सुधा, सोनी ने चयन प्रक्रिया में धांधली पर रोष व्यक्त किया।