{"_id":"5e5413728ebc3ef3d7089188","slug":"accused-of-divorcing-husband-bijnor-news-mrt4706624123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर लगाया तलाक देने का आरोप
विज्ञापन
पति पर लगाया तलाक देने का आरोप
बिजनौर, अफजलगढ़। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश करने तथा तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मनोहरवाली निवासी फिरदौस ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह किशनपुर बिजनौर निवासी आदिल के साथ हुआ था। फिरदौस ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उसके उसका पति आदिल, ससुर अकबर, सास जमीला, देवर आकिल एवं ननद ताहिरा दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे जाने से मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार उसने अपनी जान बचाई और वहां से भागकर अपने मायके आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उससे बिना बताए दूसरी महिला से निकाह कर लिया। आरोप है कि वह अपनी रिस्तेदारी में कासमपुरगढ़ी गई थी। घर लौटते हुए मेघपुर बस स्टैंड के पास पहुंचने पर उसका पति आदिल उसे मिल गया। इसके बाद वहीं पर उसने तलाक दे दिया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।