फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of attempting to kidnap ITBP constable's son arrested

Bijnor News: आईटीबीपी में हवलदार के बेटे के अपहरण का प्रयास करने का आरोपी दबोचा

Mon, 14 Oct 2024 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to kidnap ITBP constable's son arrested
आईटीबीपी में हवलदार के बेटे का छह दिन पहले हुआ था अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

एसपी से गुहार लगाने के बाद दर्ज हो सका केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। आईटीबीपी में हवलदार ब्रह्म सिंह के तीन वर्षीय बेटे का छह दिन पहले अपहरण का प्रयास हुआ। अब एसपी से गुहार लगाने के बाद केस दर्ज हो सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया है।
गांव तिमरपुर निवासी ब्रह्म सिंह आईटीबीपी में हवलदार है। छुट्टी पर आए ब्रह्म सिंह छह सितंबर को अपने तीन वर्षीय बेटे के संग चंदक बाजार से सामान खरीदने पहुंचे। इसी बीच गाड़ी में बैठे उनके बेटे को एक युवक उठाकर ले जाने लगा। उन्होंने किसी तरह आरोपी से बालक को छुड़ा लिया। घटना के बाद पीड़ित ने उसी रात में इसकी लिखित सूचना चंदक पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि छह दिन बीत जाने के बाद भी चंदक पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। चंदक चौकी प्रभारी और अन्य दो लोग उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई और सीओ ने शनिवार की देर शाम घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी भोलू निवासी दौलतपुर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed