फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of attacking police team arrested

पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking police team arrested
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नहटौर। पुलिस पर हमला कर आंखों में मिर्च झोंकने वाले एक आरोपी व उसकी पुत्री को पुलिस ने प्रयागराज एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक आरोपी को अपने साथ बिजनौर से ही हाईकोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। तीनों को हाईकोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस बिजनौर ला रही है।

पुलिस के मुताबिक गांव अलीनगर निवासी निजामुद्दीन की पुत्री शमीना करीब छह माह पूर्व बिलारी मुरादाबाद निवासी शाहरुख के साथ चली गई थी। इसमें दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद शमीना अपने घर लौट आई थी। शमीना के वापस नहीं आने पर शाहरुख ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। इसमें निजामुद्दीन पक्ष हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने उनके वारंट जारी कर दिए थे। 16 सितंबर को गांव में नहटौर पुलिस हाईकोर्ट का वारंट तामील कराने गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस टीम पर हमला करते हुए आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने आकिल, वकीला, जीनत, मोबिना, रुकईया को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी अजीमुदीन को पुणे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। हाईकोर्ट में पेशी की तारीख पर पुलिस अजीमुद्दीन को बिजनौर से हाईकोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। पुलिस को अन्य आरोपियों के भी हाईकोर्ट आने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने प्रयागराज एयरपोर्ट के बाहर डेरा डाल दिया। पुलिस ने वहां से मुख्य आरोपी निजामुद्दीन व उसकी पुत्री शमीना को भी दबोच लिया। इसके बाद अजीमुद्दीन, निजामुद्दीन व शमीना को हाईकोर्ट में पेश किया। शमीना ने पिता के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद जस्टिस मुनीर अहमद ने शाहरुख की रिट को खारिज कर दिया। लेकिन पुलिस टीम पर हमला और आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने के आरोप में पुलिस ने निजामुद्दीन व शमीना को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों को बिजनौर लाया जा रहा है। कोर्ट ने एसपी को पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed