{"_id":"573b5b214f1c1b266dac7024","slug":"accused-her-of-stealing-the-procession-made-mortgages","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का इल्जाम लगा बारात बंधक बनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का इल्जाम लगा बारात बंधक बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 17 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police take information hostage procession.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कोतवाली देहात के गांव करौंदा पचदूू में दूल्हे के भांजे पर चोरी का आरोप लगाकर बारात को बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर करीब 20 घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे सहित बारातियों को वधू पक्ष के चंगुल से मुक्त कराया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को थाने लाकर मामले के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है। चांदपुर के मोहल्ला गोकुल नगर निवासी कमरूददीन के लड़के कारी इमरान की बारात सोमवार को कोतवाली देहात के गांव करौंदा पचदूूू में नासिर अहमद के यहां आई थी।
लड़की पक्ष का आरोप है कि निकाह पढ़े जाने के बाद दूल्हे के भांजे मोहम्मद आकिब ने घर की सेफ में रखे करीब एक लाख 17 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा कारी इमरान, पिता कमरूददीन, भांजे आकिब , भाई कयामुददीन , बहनोई शमशेर अहमद , जुल्फकार अहमद और इमरान को एक कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे तलाक ले लिया। इस दौरान किसी तरह दूल्हे के भाई कयामुददीन व दो बहनोई शमशेर, जुल्फकार व इमरान बंधक बनाने के स्थान से किसी तरह भाग घटना की सूचना ग्राम प्रधान के पति राशिद को दी।
मोहम्मद राशिद ने इसकी सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दे दी। सूूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर दूल्हे कारी इमरान समेत सभी बारातियों को मुक्त कराया।
पुलिस ने लड़की पक्ष के तीन लोग इमरान, फरमान व बुफरान को थाने ले आई। बताया जाता है कि थाना परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही है।