फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused arrested in Asim's murder

चोरी की बाइक के चलते हुई थी आसिम की हत्या

Tue, 29 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in Asim's murder
आसिम की हत्या में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चांदपुर। दो माह पूर्व मोहल्ला कटारमल निवासी आसिम की हत्या चोरी की बाइक के इंजन के रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी। पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही से हत्या में प्रयोग किया गया ब्लेड भी बरामद कर लिया है।
मोहल्ला कटारमल निवासी अब्दुल वाहिद के पुत्र आसिम (23) का लहूलुहान शव दो सितंबर की सुबह मोहल्ला पतियापाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय कटारमल के जर्जर भवन में बच्चों को खेलते हुए मिला था। आसिम की गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र ने चांदपुर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि आसिम की हत्या मोहल्ला कटारमल निवासी मुन्ना ने की थी। हत्या चोरी की बाइक के इंजन के लेनदेन को लेकर हुई थी। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। सीओ राकेश श्रीवास्तव व कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि मुन्ना ने आसिम से चोरी की बाइक के इंजन खरीदने की बात की थी। इंजन के लिए मुन्ना ने आसिम को तीन हजार रुपये दिए थे, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। मृतक के पिता अब्दुल वाहिद ने मुन्ना पर हत्या का शक जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आसिम की पत्नी हुसैन जहां ने मृतक के पिता को बताया था कि मुन्ना आसिम को घर से बुलाकर ले गया था। मंगलवार को मुन्ना को रोडवेज बस स्टैंड से पकड़कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed