{"_id":"63bdaf7b9d1c5c0a2c1d163a","slug":"account-will-be-inactive-if-mobile-number-is-not-linked-in-post-office-bijnor-news-mrt6212577160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डाकखाने में लिंक नहीं मोबाइल नंबर तो निष्क्रिय होंगे खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डाकखाने में लिंक नहीं मोबाइल नंबर तो निष्क्रिय होंगे खाते
विज्ञापन
बिजनौर। डाक विभाग ने अपने खाताधारकों को डाकखाने में मोबाइल नंबर लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। जो खाता धारक 31 मार्च तक अपने खाते से मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराते हैं, एक अप्रैल से उनके खाते निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
बिजनौर मंडल के मुख्य डाकघर, उप डाकघरों, शाखा में 503625 खाताधारक हैं। डाकघरों में इनमें से अभी 2012 आईडी से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। बिजनौर मंडल डाकघर अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने और बेहतर सुविधा के लिए खातों से मोबाइल नंबर लिंक किया जा रहा है। 31 मार्च तक ही खाते से मोबाइल नंबर लिंक होंगे। मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराने पर एक अप्रैल से खाते निष्क्रिय हो जाएंगे। जो नए खाताधारक हैं, उनके खातों से मोबाइल नंबर लिंक है। मगर जिनके पुराने खाते हैं, उन्हें डाकखाने में मोबाइल नंबर लिंक कराना जरूरी है। मोबाइल नंबर लिंक होने से उपभोक्ता ई-पासबुक आदि सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
उपभोक्ताओं ने इन योजानाओं में खोले हैं खाते
डाकघरों में तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं। जिसके तहत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। डाकघरों में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, मासिक आय योजना, लोक भविष्य निधि, राष्ट्रीय बचत पत्र, सावधि जमा, जमा खाता, बचत खाता सहित कई योजनाएं चल रही हैं। जिनके लिए लोगों के खाते खुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डाक विभाग के निर्देश मिलने के बाद सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जो भी उपभोक्ता डाकखाने में आ रहे हैं, उन्हें मोबाइल नंबर लिंक कराने के फायदे बता रहे हैं। 31 मार्च तक सभी अपने खातो से मोबाइल नंबर लिंक करा लें। -एसके जैन, डाकघर अधीक्षक, बिजनौर मंडल