फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Account of cartridges will have to be given, police is asking how many rounds were fired

Bijnor News: देना होगा कारतूसों का हिसाब, पुलिस पूछ रही कितने राउंड की फायरिंग

Fri, 05 Jan 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Account of cartridges will have to be given, police is asking how many rounds were fired
बिजनौर। अवैध तरीके से कारतूस बेचने के मामले में पकड़े गए शस्त्र कारोबारी के बाद अब गन हाऊस जांच के दायरे में आ चुके हैं। इसी क्रम में जिले की सभी पांच शस्त्र की दुकानों पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर जांच की। शस्त्र बिक्री की दुकानों से लेकर शस्त्र लाइसेंसधारियों तक एक-एक कारतूस का हिसाब लिया जाएगा। गन हाऊस पर यह देखा जानस है कि दुकानों से कारतूस खरीदने वाला कौन है, वहीं जिन्होंने खरीदे हैं, उनसे भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजनौर शहर में सीओ संग्राम सिंह, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, कोतवाल अमित कुमार ने आर्म्स कॉरपोरेशन गन हाऊस पर पहुंचकर जांच की। हालांकि दुकान स्वामी के मौजूद नहीं रहने के कारण अधिक जानकारी हासिल नहीं हो सकी। बाद में फिर से जांच की जाएगी। बता दें कि उक्त गन हाऊस के स्वामी शिव अवतार शर्मा को नजीबाबाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दुकान स्वामी पर मंगलामुखी की हत्या की योजना बनाने वाले आरोपी को दस कारतूस बेचने का आरोप है। इसके अलावा मेरठ के भी एक व्यक्ति को कारतूस बेचे गए थे। इस मामले के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी शस्त्र विक्रेताओं की सभी पांच दुकानों की जांच के आदेश दिए हैं। दुकानों पर कारतूस और असलहा का सत्यापन तथा स्टॉक का मिलान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार धामपुर सर्किल में स्थित एक गन हाऊस से मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति को कारतूस बेचे गए हैं। हालांकि इसकी अभी विस्तृत जांच की जा रही है।

- दुकान के लाइसेंस के निलंबन के लिए भेजी रिपोर्ट
गन हाऊस के स्वामी शिव अवतार वर्मा के जेल जाने के चलते पुलिस की ओर से दुकान के निलंबन की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। यह पुष्टि करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दुकान स्वामी के जेल से बाहर आने तक लाइसेंस को निलंबित रखने के लिए पत्र भेजा गया है।



- एक-एक राउंड का देना होगा ब्यौरा : एसपी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शस्त्र की दुकानों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि कितने कारतूस बेचे गए और कितने खोखे जमा किए। लाइसेंस धारकों का सत्यापन कराया गया है, इनसे यह जानकारी ली जाएगी कि लाइसेंस लेने से अब तक कितने कारतूस लिए, जो चल गए उनके खोखों का क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed