फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: High speed Scorpio collided with a tree, four people died, three injured

Accident In Bijnor: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 23 Nov 2024 08:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Nov 2024 08:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में शुक्रवार देर रात स्कार्पियो कार की तेज रफ्तार चार जिंदगियों पर भारी पड़ गई। हादसे में में चार लोगों की माैत हुई है जबकि तीन घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Accident in Bijnor: High speed Scorpio collided with a tree, four people died, three injured
बिजनाैर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के नहटौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में एक ही परिवार के दो बच्चो व दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेला देखकर घर लाैट रहा था परिवार
शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी सुल्तान (35) पुत्र असरफ अली अपनी पत्नी गुलअफ्सा (28), पुत्री अनादिया (8 दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो (35) और भांजी अदिबा (14 ) के साथ नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे वे घर लौट रहे थे। इसी दाैरान परिवार हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP By Election Results Live: नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, मतगणना शुरू; सपा-भाजपा के बीच टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास हुआ हादसा 
नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों पुत्रियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई जबकि सुल्तान, उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ सर्वम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तथा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed