फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: Drone videographer riding a bike dies, fou injured

बिजनौर में भीषण हादसा: बाइक सवार ड्रोन वीडियोग्राफर की मौत, साथी सहित चार गंभीर घायल

Mon, 19 Feb 2024 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार ड्रोन वीडियोग्राफर की दर्दनाक मौत हो गई। उसके साथी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टामार्ट के लिए भेज दिया है

विज्ञापन
Accident in Bijnor: Drone videographer riding a bike dies, fou injured
बिजनौर में हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र में हाईवे 74 पर कार और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार ड्रोन वीडियोग्राफर (24) युवक की मौत हो गई  ।जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


मृतक नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र सुरेश था। जो ड्रोन से नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में एक शादी में ड्रोन से अपने साथी के साथ वीडियोग्राफी करने गया था । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि अन्य चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है ।
विज्ञापन


मृतक के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक शुभम (24) उनके दो पुत्रों में से बड़ा था। वह लक्ष्य कालेज स्योहारा में एमए फाइनल का छात्र था। 17 फरवरी को संभल में पुलिस भारती की परीक्षा देकर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय

बताया गया कि उनका पुत्र शुभम विवाह शादियों में ड्रोन से वीडियो बनाने का काम करता था। रविवार रात नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में शुभम गांव के ही भूदेव पुत्र लोकेश को साथ लेकर ड्रोन से वीडियो ग्राफी करने के लिए गया था। काम संपन्न हो जाने के बाद जब वह सोमवार सवेरे करीब 4:00 बजे सैदपुरी से बाइक से घर वापस हो रहा था। तब इस दौरान हाइवे 74 पर सांई मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से उनके पुत्र शुभम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भूदेव पुत्र लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कार भी हाईवे पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि कार में तीन लोग  शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव आसमाबाद निवासी कावेंद्र पुत्र भीम सिंह ,दीपेश कुमार पुत्र अशोक कुमार व शक्ति नगर कॉलोनी धामपुर निवासी नन्हे उर्फ सुखबीर पुत्र चंद्रपाल शामिल थे । जो नगीना की ओर से तेज गति से धामपुर की तरफ आ रहे थे।

घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस चालक पंकज कुमार और ईएमटी अभिषेक ने पुलिस की मदद से कर में फंसे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से कार की खिड़कियों को तोड़कर घायलों को बाहर निकल गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कारवाई शुरू कर दी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि सभी घायलों की हालत चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्रोग्राम कैंसिल कर देता तो शायद ऐसा न होता: परिजन
मृतक के पिता सुरेश राजपूत ने बताया कि उनके पुत्र की कई जगह से शादी की बात भी चल रही थी  लेकिन शादी निश्चित नहीं हुई थी। 17 फरवरी को उनका पुत्र संभल में पुलिस भर्ती में परीक्षा देने गया था। वहां से आने के बाद वह सैदपुरी गांव में ड्रोन से वीडियोग्राफी करने के लिए चला गया । शायद अगर वह ना जाता या प्रोग्राम कैंसिल कर देता । तो शायद उनके लाडले के साथ ऐसी घटना घटित ना होती  ।बताया कि उनका मृतक पुत्र बहुत होनहार था। पुत्र के चले जाने से वह वीरान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed