फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AC removed from PWD office on complaint

Bijnor News: शिकायत पर लोनिवि कार्यालय से उतारे गए एसी

Mon, 05 Aug 2024 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
AC removed from PWD office on complaint
भाजपा नेता की शिकायत पर लोनिवि कार्यालय से उतरे एसी
विज्ञापन



नजीबाबाद । भाजपा नगर अध्यक्ष की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय से तीन एसी उतारे गए। विभाग के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर एसी हटाने की कार्रवाई हुई।

लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अधिशासी अभियंता कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में एसी संचालित होने और विद्युत का अनावश्यक व्यय होने की शिकायत प्रशासनिक और विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने शिकायत में कहा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं अभिषेक यादव, प्रमोद, बिट्टू भटनागर, कुणाल शर्मा के साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय गए थे। एक्सईएन कार्यालय खुला हुआ था और प्रकाश से जगमगा रहा था। एसी भी चल रहा था। जानकारी लेने पर पता चला कि अधिशासी अभियंता विभागीय कार्य से बिजनौर गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्यालय में बिजली के अनावश्यक खर्च के संबंध में अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत अधीक्षण अभियंता रामपुर आरए दोहरे तक पहुंचीं। उच्चाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता कार्यालय और दो सहायक अभियंता कार्यालय में लगे एसी तत्काल प्रभाव से हटवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed