{"_id":"5e7514d08ebc3e6fd92a6c10","slug":"aarti-will-be-done-after-public-curfew-in-balaji-temple-bijnor-news-mrt474602335","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी मंदिर में जनता कर्फ्यू के बाद होगी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी मंदिर में जनता कर्फ्यू के बाद होगी आरती
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना को रोकने के लिए अनेक सामाजिक एवं व्यक्तिगत कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। बैराज पर गंगा किनारे रोज शाम को आरती होती है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन जेल में बंदियों से परिजनों की मुलाकात नहीं कराई जाएगी। जेल में जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। बाकी दिनों में भी कम संख्या में आए परिजनों से ही बंदियों की मुलाकात कराई जाएगी। चैत्रीय नवरात्रे भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में मंदिरों की निकलने वाली शोभायात्रा एवं शाम को होने वाली आरती भी स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है।
जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक बंदियों के परिजन बहुत जरूरी होने पर ही बंदियों से मिलने के लिए आएं। 22 मार्च को किसी भी बंदी से मुलाकात नहीं कराई जाएगी। सिद्धबली प्राचीन श्री बालाजी मंदिर के कपाट 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ्यू के समर्थन में बंद रहेंगे। पीठाधीश्वर अजयदास जी महाराज के अनुसार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू खत्म होने के बाद मंदिर के कपाट खोलकर आरती की जाएगी। शॉपर्स प्राइड मॉल के मैनेजर केडी सिंह ने 22 मार्च को मॉल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी दुकानदारों से इसका पालन करने को कहा है।