फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP will contest all the seats in the state: Kuldeep

प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप : कुलदीप

Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
AAP will contest all the seats in the state: Kuldeep
प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप : कुलदीप
विज्ञापन

बिजनौर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा निकाली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कही।

जनजागरण पदयात्रा राज मिलन बैंक्वेट हॉल से शुरू हुई और शहर के मुख्य रास्तों से होकर बैंक्वेट हाल पर आकर संपन्न हुई। पदयात्रा में जनता को आप के चुनावी वादों के बारे में बताया गया। बाद में प्रेसवार्ता में विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह यूपी में भी परिवारों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा किसानों के बिजली बकाया के मुकदमे वापस होंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं फ्री दी जाएंगी। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा भी नि:शुल्क कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप ही दिल्ली की तरह प्रदेश का विकास करा सकती है। भाजपा सरकार केवल धर्म और झूठे वादों की राजनीति कर रही है। इस दौरान जिला प्रभारी अथर जैदी, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी, विकास कुमार, मोहित राठी, सुभाष कुमार, राजेश कुमार, विश्वास यादव, ब्रिजेश प्रधान, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed