फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth of Bijnor shot dead outside Gurudwara in America

Murder: बिजनौर के एक सरदार की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुई वारदात, मचा कोहराम

Mon, 26 Feb 2024 08:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के एक सरदार की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
A youth of Bijnor shot dead outside Gurudwara in America
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी एक युवक की अमेरिका के शहर सेल्मा स्थित गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा में रागी का कार्य करता था। युवक की हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी राज सिंह उर्फ गोल्डी (29) करीब डेढ़ साल पहले गुरुद्वारे में रागी का कार्य करने के लिए अमेरिका के शहर सेल्मा गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात्रि गुरुद्वारे में जत्थे के साथ कीर्तन करने के बाद राज सिंह उर्फ गोल्डी गुरुद्वारे के बाहर सड़क पर पहुंचा तो हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। अब गोल्डी की हत्या की खबर मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों का कहना है कि अभी तक अमेरिका की गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उनको मृतक का शव के अंतिम संस्कार करने की बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। गोल्डी के पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। विधवा मां, दो छोटी बहनों व एक भाई की जिम्मेदारी गोल्डी के कंधों पर ही थी।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

परिजन मृतक गोल्डी का अंतिम संस्कार भारत में ही करना चाहते हैं। मृतक की बहन प्रीति कौर का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि वह उसके मृतक भाई के शव को भारत वापस लाने में उनकी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS:  ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार

विज्ञापन

राज सिंह उर्फ गोल्डी के पिता धीरे सिंह की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। गोल्डी की मां कमला देवी ने गोल्डी समेत चार बच्चों का पालन पोषण किया। डेढ़ वर्ष पूर्व गोल्डी घर की गरीबी दूर करने की आस में अमेरिका के शहर सेल्मा स्थित एक गुरुद्वारा में रागी का काम करने गया था, जहां शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोल्डी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक गोल्डी के परिवार में विधवा मां कमला देवी, एक छोटा भाई मोंटी व दो छोटी बहनें प्रीति कौर और प्रियंका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed