फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth killed his elder brother by a knife and sticks in Bijnor and accused arrested

रिश्तों का खून: भाई ने भाई को मार डाला, घर से 50 मीटर दूर ठिकाने लगाई लाश, आरोपी ने उगला पूरा सच

Sat, 14 Oct 2023 10:51 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Oct 2023 10:51 AM IST
सार

Murder in Bijnor : हत्यारोपी भाई ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर फेंक दिया था। जिससे उसके ऊपर किसी को शक न हो।

विज्ञापन
A youth killed his elder brother by a knife and sticks in Bijnor and accused arrested
बिजनौर में मर्डर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक तखावली में शुक्रवार देर रात छोटे भाई ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर लाठी-डंडों व चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बगदाद अंसार मार्ग के किनारे सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसके ऊपर किसी का शक न हो।

विज्ञापन


वहीं, घटना का पता लगते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के आरोप में मृतक के छोटे भाई गजराज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई कृपाल सिंह ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है। उनके दो छोटे भाई सतपाल सिंह (45) और गजराज सिंह दोनों गांव में रहते हैं। दोनों भाई शराब का सेवन करते हैं। शुक्रवार देर रात दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में लड़ाई हो गई। जिसके कारण उनके सबसे छोटे भाई गजराज ने शराब के नशे में बिचले भाई सतपाल सिंह को चाकू और डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं, पुलिस ने आरोपी गजराज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गजराज ने सब कुछ उगल दिया। बताया गया कि सतपाल ने गजराज की पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले छेड़खानी की थी। विरोध करने पर सतपाल ने उसे देख लेने की धमकी दे रखी थी। तभी से उसके और सतपाल के बीच में अनबन चल रही थी।

विज्ञापन

शुक्रवार रात जब सतपाल शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था तो उसने विरोध किया। इस दौरान सतपाल के न मानने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में सतपाल की हत्या कर दी गई। सतपाल की हत्या का शक उस पर न हो। इसलिए उसने रात में ही मृतक सतपाल को घर से घसीट कर 50 मीटर की दूरी पर बगदाद जाने वाली सड़क पर फेंक दिया।

शनिवार को दिन निकलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के आरोप में मृतक के छोटे भाई गजराज को गिरफ्तार कर लिया है।

छह महीने पहले गांव के एक व्यक्ति ने गजराज की पत्नी से किया था दुष्कर्म
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के आरोपी गजराज की पत्नी के साथ छह महीने पहले गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेल में बंद है। तब से उनके परिवार की संबंधित आरोपी परिवार से रंजिश चली आ रही है। आरोपी गजराज को घटना को अंजाम देने के बाद भी दुख महसूस नहीं हो रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि सतपाल की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई गजराज का हाथ है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को बाहर फेंक दिया था। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खून से सने अंडरवियर के ऊपर जींस और शर्ट पहन ली थी। जिससे किसी को यह शक न हो की घटना को उसने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई

बताया गया कि मृतक सतपाल चार बच्चों का पिता था। तीन पुत्र एक पुत्री है। पिछले एक साल से मृतक सतपाल की पत्नी उसके साथ इसलिए नहीं रह रही थी। क्योंकि सतपाल शराब पीकर झगड़ा करता था। इतना ही नहीं आरोपी गजराज की पत्नी भी लड़ाई झगड़े के कारण अपनी मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed