फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth drowned while taking bath in the canal in Bijnor, atmosphere of sorrow in the family

Bijnor News : नहर में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम, तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 31 May 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 May 2023 06:39 PM IST
सार

Bijnor News : एक युवक नहर में नहाते समय डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया। वहीं, युवक के परिजनों में कोहराम मचा है और गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
A youth drowned while taking bath in the canal in Bijnor, atmosphere of sorrow in the family
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नूरपुर क्षेत्र में बुधवार को एक युवक नहर में डूब गया। युवक के नहर में डूबने से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था।

विज्ञापन


नूरपुर क्षेत्र में गांव गोहावर हल्लू से रामगंगा पोषक नहर गुजर रही है। बुधवार को दोपहर दो बजे गांव के ही छोटन वाल्मिकी का पुत्र अभिषेक (18) अपने मोहल्ले के ही दोस्तों शिवा व अवनीश के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी के तेज बहाव के साथ वह डूबने लगा। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का धंधा: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर सीओ चांदपुर सर्वम सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर के पास से भीड़ को हटाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि बैराज से गोताखोरों को बुलवाया गया है। उधर, शाम साढ़े पांच बजे परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed