{"_id":"636a67cf389bf2602d3c0676","slug":"a-youth-drowned-in-ramganga-river-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : रामगंगा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, मौके पर पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : रामगंगा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, मौके पर पहुंचे परिजन
Tue, 08 Nov 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:00 PM IST
सार
Bijnor News : रामगंगा नदी में युवक डूब गया। वहीं युवक की तलाश में पुलिसकर्मी और गोताखोर जुटे हैं। उधर, युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में भूतपुरी घाट पर चार साथियों के साथ स्नान करने आया एक युवक रामगंगा नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश करने में जुटी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
उत्तराखंड जसपुर के गांव पुरनपुर निवासी अरुण कुमार (23) पुत्र राजाराम अपने चार साथियों के साथ स्नान करने आया था। युवक अपने साथियों के साथ नदी के घाट पर कुछ दूर जाकर नहाने लगा। अचानक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसे काफी तलाश किया गया, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी युवक नहीं मिल पाया। वहीं पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करने पर जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी
विज्ञापन
कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि युवक के डूबने की सूचना मिली है। युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला