{"_id":"6935c105f233a36db207bcb9","slug":"a-young-man-who-had-gone-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-bijnor-news-c-27-1-bij1007-166874-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sun, 07 Dec 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
पैजनिया। शनिवार को गांव शरीफपुर निवासी अजयपाल सैनी (30) पुत्र चेतराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी ससुराल चंदनपुरा थाना कोतवाली शहर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम करीब तीन बजे अजय के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि वह बीमार है। सूचना पर चंदनपुरा पहुंचे अजय के भाई सोनू एवं पत्नी नकुल रानी उसे बिजनौर के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव शरीफपुर आ गए। रविवार की सुबह परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो शव पर चोट के निशान देखकर हल्दौर पुलिस को सूचना दी। हल्दौर पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई सोनू की ओर से तहरीर दी गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।