फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man who had come to his in-laws' house died under suspicious circumstances

Bijnor News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his in-laws' house died under suspicious circumstances
कोतवाली देहात के ग्राम कुम्हेडा में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमा भीड़। सं
कोतवाली देहात। ग्राम कुम्हेड़ा स्थित ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रहमापुर निवासी कालू उर्फ निर्दोष (34) का विवाह ग्राम कुम्हेड़ा निवासी मुकेश कुमार की पुत्री से लगभग छह वर्ष पूर्व हुआ था। निर्दोष अपनी ससुराल ग्राम कुम्हेड़ा में ही रहता था और अक्सर देहरादून जाकर मजदूरी भी करता था। शनिवार को वह देहरादून से ग्राम कुम्हेड़ा आया था। रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर ग्राम में रहमापुर से काफी संख्या में लोग ग्राम कुम्हेड़ा पहुंचे। इस दौरान काफी गहमागहमी रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed