फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man who had come home from Chandigarh to celebrate Eid died in a road accident.

Bijnor News: ईद मनाने चंडीगढ़ से घर आये युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come home from Chandigarh to celebrate Eid died in a road accident.
गजरौला शिव। बकरीद मनाने चंडीगढ़ से अपने गांव लौटे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जंदरपुर निवासी समीर (18) पुत्र रमजानी शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ से अपने गांव ईद मनाने के लिए पहुंचा था। वह चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर का काम करता था। परिजनों के अनुसार समीर मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने बहनोई को लेने बिजनौर जा रहा था। जैसे ही वह बिजनौर-मंडावर मार्ग पर जंदरपुर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। समीर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था समीर : बताया जाता है कि समीर सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बकरीद से एक दिन पहले हुई युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed