फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man, separated from his wife, set himself on fire and committed suicide.

Bijnor News: पत्नी वियोग में युवक ने खुद को आग लगाकर दी जान

Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A young man, separated from his wife, set himself on fire and committed suicide.
स्योहारा। एक गांव में पत्नी के वियोग से आहत 28 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खुद को आग लगा ली। उसकी पत्नी करीब ढाई वर्ष से विवाद के चलते अलग रहकर चंडीगढ़ की फैक्टरी में काम करती है। छह माह पूर्व युवक उसे मनाने भी गया था, लेकिन वह साथ आने को तैयार नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर परिजन जब कमरे में दाखिल हुए तब तक युवक की बुरी तरह जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक पत्नी से अलगाव के बाद से मानसिक तनाव में था। सोमवार को उसने शराब का सेवन किया और इसके बाद अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर में कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक के शरीर से आग की लपटें उठ रहीं थीं। परिजनों ने आग बुझाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी तीन साल की पुत्री अपनी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन

बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। होली के अवसर पर घटी इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed