{"_id":"6423351a311f6af50a01aa24","slug":"a-young-man-hit-by-a-car-died-during-treatment-bijnor-news-c-14-1-171773-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्योहारा - कार से टकराए युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्योहारा - कार से टकराए युवक की उपचार के दौरान मौत
Wed, 29 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
- आरोपी पर कार्रवाई के लिए मृतक के परिजनों ने थाना घेरा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। स्योहारा मुरादाबाद मार्ग पर सीएचसी के सामने कार की चपेट में आकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों व मोहल्ले वासियों ने कार चालक पर कार्रवाई के लिए थाने का घेराव किया।
सोमवार सुबह मुरादाबाद मार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने मुरादाबाद की ओर से तेज रफ़्तार कार ने प्राइवेट स्कूल में चौकीदारी करने जा रहे साइकिल सवार विजय सिंह पुत्र धर्मा सिंह को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। मंगलवार दोपहर मुरादाबाद में उपचार के दौरान विजय सैनी की मौत हो गई। शाम को मृतक के परिजनों ने आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने का घेराव किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। थाना प्रभारी का कहना है कि सोमवार को ही आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। युवक की मौत के बाद मुकदमे में धारा को बढ़ा दिया जाएगा।