फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man from Dhanbad went on a bicycle tour of India

Bijnor News: साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला धनबाद का युवक

Mon, 01 Apr 2024 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man from Dhanbad went on a bicycle tour of India
बिजनौर, अफजलगढ़। साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला धनबाद का युवक कई प्रदेशों का भ्रमण करता हुआ अफजलगढ़ पहुंचा। यहां से उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद निवासी नागेश्वर माहतो (23) पुत्र जिबलाल माहतो साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला हुआ है। नागेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार वह 9 दिसम्बर वर्ष 2023 को साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला जो झारखंड से निकलकर बंगाल, उड़ीसा,आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश आदि 9 प्रदेशों से होता हुआ यूपी पहुंचा। यहां से वह उत्तराखंड से लद्दाख के लिए जाएगा।
वहां से दिल्ली, गुजरात, मुम्बई, गोवा, हम्पी सहित अन्य प्रदेश जाना चाहता है इसके बाद वह साल के अंत तक अपने घर पहुंचेगा।वह करीब 115 दिन में 14 हजार किमी की यात्रा कर चुका है। नागेश्वर ने बताया कि वह एक दिन में 90 से 100 या उससे अधिक की यात्रा करता है।
विज्ञापन

नागेश्वर ने बताया कि उसका असली यात्रा का उद्देश्य भारत भ्रमण तथा लोगो में सेव नेचर सेव लाइफ का संदेश देना है।वह जहां भी रुकता है लोगो से प्रकृति से छेड़छाड़ न करने व अधिक प्रदूषण न फैलाने सहित लाइफ को सुरक्षित रखने का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed