{"_id":"634d9f6b68d134730f7899a4","slug":"a-young-man-died-of-fever-bijnor-news-mrt610040794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से एक युवक की मौत
नूरपुर। क्षेत्र के गांव नंगली पथवारी में बुखार से एक युवक की मौत हो गई।
गांव पथवारी निवासी कलवा जोशी (35) को बीते सप्ताह से बुखार आ रहा था। शुरुआत के दो दिन वह गांव में ही चिकित्सकों से दवा लेता रहा। इसके बाद जब कलवा की हालत बिगड़ती चली गई, तो परिजनों ने उसे छजलैट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उसकी हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कलवा के भाई विनीत ने बताया कि पहले से उसे कोई बीमारी नहीं थी। एक सप्ताह से बुखार की चपेट में था। हालत में सुधार न होने की वजह से उसकी मौत हुई है। जांच करने पर उसकी प्लेटलेट्स 11 हजार आई थी। कलवा मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
वर्जन...
गांव में टीम भेजकर व्यक्ति की मौत जानकारी ली जाएगी। अगर व्यक्ति की मौत बुखार से हुई है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति पर कार्य करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ