{"_id":"687be5ea18861063bb0686a6","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-his-family-members-created-a-ruckus-bijnor-news-c-27-1-bij1002-155174-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Sun, 20 Jul 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में धनौरा मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास मकान में करंट लगने से युवक की मौत के बाद पुलिस
चांदपुर। धनौरा मार्ग रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन मकान में शनिवार को काम करते हुए करंट लगने से इलेक्टि्रशियन पारस (26) की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मोहल्ला निवासी पारस पुत्र रामकुंवर बिजली फिटिंग का काम करता था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे धनौरा मार्ग रेलवे फाटक के पास एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था। बताया जा रहा है कि वह तीसरी मंजिल पर कटर मशीन से काम कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा करने वालों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
बताया गया कि पारस के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बड़ा भाई बीमार रहता है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी पारस पर ही थी। माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।