फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A teenager died due to electric shock from a water cooler installed at the intersection

Bijnor News: चौराहे पर लगे वाटर कूलर में आए करंट से किशोर की मौत

Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A teenager died due to electric shock from a water cooler installed at the intersection
किरतपुर के मौहल्ला मलकान में करंट से मरने वाले किशोर अदनान का फाइल फोटो।
किरतपुर। चौराहे पर लगे वाटर कूलर के फ्रिजर में करंट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला मलकान निवासी अदनान (16) पुत्र शाहनवाज अपने दोस्त अब्दुल हादी के साथ जैन चौराहे पर समोसा खाने के लिए गया था। दुकान से समोसा खाने के बाद अदनान पास में लगे वाटर कूलर से पानी पीने लगा। वह फ्रिजर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और तेज झटका लगने से नीचे गिर गया। दोस्त हादी ने फोन कर घटना की सूचना उसके पिता को दी। आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने अदनान को एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदनान की मौत से परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह फर्नीचर का काम सीख रहा था। पिता शाहनवाज खेती करते हैं।

किरतपुर के मौहल्ला मलकान में करंट से मरने वाले किशोर अदनान का फाइल फोटो।

किरतपुर के मौहल्ला मलकान में करंट से मरने वाले किशोर अदनान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed