{"_id":"68939f8450cfdff7940c4ea8","slug":"a-teenager-died-after-drowning-in-the-water-of-gangan-river-filled-in-the-field-bijnor-news-c-27-1-bij1007-156872-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत में भरे गांगन नदी के पानी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत में भरे गांगन नदी के पानी में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
नगीना के ग्राम अलीपुरा जट में नदी के पानी में किशोर के डूबने की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ और
नगीना(बिजनौर)। खेतों में भरे गांगन नदी के पानी में डूब जाने से ग्राम अलीपुरा जट निवासी आशीष (14) पुत्र अनिल की मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल टहलने गया था। रास्ते व खेतों में गांगन नदी का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पैर फिसलने से आशीष पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया तथा करीब एक घंटे बाद किशोर के शव को बरामद किया। सीओ डाॅ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गांगन नदी का पानी खेतों व सड़क तक आ गया था। जहां किशोर डूबा है, वहां खेत में करीब आठ से 10 फीट पानी था। उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा।
-- दो बार वापस ले गए थे परिजन
ग्रामीणों ने बताया कि लगता है मौत आशीष का पीछा कर रही थी। घटना से पहले दो बार परिजन उसे पानी से हटाकर घर वापस ले गए थे। परिवार के लोग किसी अन्य काम पर लगे तो वह तीसरी बार फिर पानी में टहलने निकल गया।