{"_id":"6898e677627014d4a40231c6","slug":"a-student-who-went-to-the-library-was-murdered-by-slitting-his-throat-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157170-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लाइब्रेरी गए छात्र की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लाइब्रेरी गए छात्र की गला रेतकर हत्या
Mon, 11 Aug 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में युवक का शव नहर में मिलने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिरियावाली चक निवासी घर से लाइब्रेरी में पढ़ने गए विश्वास कुमार (22) पुत्र राजाराम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव गांव महसनपुर की नहर में पड़ा मिला। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विश्वास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह गांव की ही लाइब्रेरी में रात को पढ़ने के लिए जाता था। वहां से घर आकर कमरे में सो जाता था। शनिवार रात भी वह लाइब्रेरी जाने के लिए घर से निकला था, वापस नहीं आने पर छात्र के परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। शव महसनपुर के पास नहर में उल्टा पड़ा मिला। गले पर धारदार हथियार लगने का निशान है। सूचना पर सीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष सुमित राठी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद छात्र का शव नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विश्वास अपने परिवार में दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार विश्वास का अग्निवीर भर्ती में चयन हो गया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राजाराम की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।