फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A SP leader had filed a false rape report to blackmail her.

Bijnor News: आसपा नेता ने ब्लैकमेल करने के लिए दर्ज कराई थी दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट

Mon, 14 Sep 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A SP leader had filed a false rape report to blackmail her.
नहटौर। आजाद समाज पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रविता गौतम ने अपने ही समर्थक को ब्लैकमेल करने के लिए उस पर दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। दस लाख की डिमांड की गई लेकिन रकम नहीं मिलने पर एक अन्य महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाकर कोर्ट में वाद दायर कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आसपा की नेता समेत नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में एक मीडियाकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन


बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने थाना नहटौर में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 2021 में रविता गौतम ने जिला पंचायत के सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान उसकी रविता गौतम से जान पहचान हुई। 2024 में कहासुनी के बाद रविता ने उसके खिलाफ हल्दौर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद परिवार से 10 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। 2025 में मंडावली और मंडावर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज कराए गए। पुलिस जांच के बाद दोनों मामलों में अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई थी। इसके बाद 2026 में एक अन्य महिला को पीड़िता दर्शाकर उसके और अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत जिला न्यायालय बिजनौर में वाद दायर कराया।
विज्ञापन

सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महिला नेता समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला नेता समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले इस गिरोह का पूरा नेटवर्क ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। महिला नेता के उस गिरोह से भी ताल्लुक हैं, जोकि दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करता है। इस गिरोह के खिलाफ अलग अलग थानों में छह प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

रविता गौतम निवासी ग्राम खेड़की टप्पा, जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा निवासी मोहल्ला जन्नत कॉलोनी बिजनौर, दिलशाद निवासी मोहल्ला सादात कस्बा झालू, गुड्डी निवासी लड़ापुरा, अन्नु निवासी मोहल्ला रेती किरतपुर, कीर्ति निवासी ग्राम कामराजपुर, नौशाद निवासी बक्शीवाला सोनिया शर्मा निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा बिजनौर और धर्मेंद्र निवासी ग्राम कामराजपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
टिकट की दावेदारी के बीच प्राथमिकी से बढ़ी सियासी चर्चा
नहटौर। रविता गौतम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वह नहटौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट की दावेदारी भी पेश कर रही हैं और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय नजर आती रही हैं। साथ ही जगह-जगह संभावित प्रत्याशी के फ्लेक्स भी लगवाए हैं। इन सब के बीच रविता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से मामला क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा में आ गया है। हालांकि, प्राथमिकी में लगाए गए आरोप अभी पुलिस जांच के अधीन हैं और उनकी पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में मामले की जांच और उसके निष्कर्ष पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

रविता गौतम ने बहुत समय पहले पार्टी छोड़ दी थी, अब हाल ही में इन्होंने नहटौर विधानसभा से चुनाव लड़ने को टिकट के लिए आवेदन किया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है। पार्टी इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी, क्योंकि ऐसे किसी व्यक्ति को पार्टी में कोई स्थान नहीं मिल सकता। ..... सत्येंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) बिजनौर

गिरोह पर अलग-अलग दर्ज हो चुकी हैं छह प्राथमिकी
बिजनौर। दुष्कर्म और गैंगरेप की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर वसूली करने और दबाव बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इस गिरोह के खिलाफ अलग अलग थानों में छह प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। ये प्राथमिकी उन लोगों ने दर्ज कराई हैं, जिनके खिलाफ बीते सालों में इस गिरोह ने दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज कराए थे। इस गिरोह के सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा निवासी चांदपुर की चुंगी और तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। करीब 20 से अधिक अन्य आरोपियों को पकड़ा जाना है। नहटौर में आसपा की नेता के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है जोकि इसी गिरोह से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed