{"_id":"6081be328ebc3ec0da5641c5","slug":"a-soldier-who-steals-a-box-of-fruit-from-the-warehouse-bijnor-news-mrt535610162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल की पेटी चुराने वाला सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल की पेटी चुराने वाला सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन
नहटौर में फल गोदाम से फल की पेटी चुराता सिपाही सीसीटीवी कैमरे में में हुआ कैद।
- फोटो : BIJNOR
फल की पेटी चुराने वाला सिपाही सस्पेंड
नहटौर (बिजनौर)। फल गोदाम से सेब व खजूर की पेटी चुराकर ले जा रहा एक सिपाही सीसीटीवी में कैद हो गया। इसकी वीडियो वायरल होने पर उसके खिलाफ जांच बैठाते हुए एसपी ने सस्पेंड कर दिया। चर्चित आरोपी सिपाही सट्टा माफिया से मिलीभगत करके एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में एक माह पूर्व भी सुर्खियों में आया था। उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई थी।
पीर की चुंगी के निकट मोहल्ला अफगनान निवासी कफील अहमद का फल गोदाम है। इसमें चौकीदार भी सोया हुआ था। नहटौर थाने में तैनात सिपाही दिनेश चैहल अपने एक साथी के साथ रात की गश्त की ड्यूटी पर था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे सिपाही फल गोदाम में पहुंच गया और सेब व खजूर की पेटी उठाकर ले गया। पेटी उठाते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह को पेटी गायब होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सिपाही की करतूत उजागर हो गई।
आरोपी सिपाही करीब एक माह पूर्व गांव कासमपुर लेखराज के सट्टा माफिया से मिलीभगत कर संविदा सफाई कर्मचारी अर्जुन सिंह को थाने में लाकर पीटने के मामले में भी सुर्खियों में आया था। सफाई कर्मचारी ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भी पहुंच गए थे। पुलिस ने उस समय आरोपी सिपाही को क्यूआरटी धामपुर में ड्यूटी के लिए भेज दिया था। पांच दिन पूर्व ही वह धामपुर से नहटौर थाने आया था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह को आरोपी सिपाही को घर जाना था। घर ले जाने के लिए ही वह फल गोदाम से सेब व खजूर की पेटी उठाकर ले आया था। उसकी वीडियो वायरल होने पर एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने उसे सस्पेंड कर दिया है।