{"_id":"69b5a172b33f228ae00389c4","slug":"a-social-media-spat-erupts-again-between-digambar-singh-and-bharatendra-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-174529-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिगंबर सिंह और भारतेंद्र के बीच सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिगंबर सिंह और भारतेंद्र के बीच सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी रार
विज्ञापन
बिजनौर। तालिब बंधु प्रकरण अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, ऐसे में एक बार फिर से किसान नेता दिगंबर सिंह ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर जुबानी हमला फेसबुक के जरिए बोल दिया। उनके समर्थक भी पूर्व सांसद पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। दरअसल खिरनी गांव की विवादित जमीन को लेकर सोशल मीडिया पर यह जंग चल रही है।
गांव खिरनी में खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रशासन ने इस जमीन पर बोया गया गन्ना काटने के आदेश सुधीर कर्णवाल के पक्ष में कर दिए थे। सुधीर कर्णवाल इस जमीन पर अपना हक जताते हैं जबकि इस जमीन का बैनामा भाकियू अराजैनिक के ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह की बेटी के नाम पर है। तीन दिन पहले सुधीर कर्णवाल का पक्ष गन्ना काटने के लिए गया तो दूसरे पक्ष यानि किसान नेताओं ने विरोध किया। थाना मंडावर में इस मामले को लेकर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह सुधीर कर्णवाल पक्ष की तरफ से पहुंचे थे जबकि भाकियू युवा अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंंबर सिंह दूसरे पक्ष की पैरवी में पहुंचे।
शुक्रवार को भारतेंद्र सिंह की ओर से इस जमीन को लेकर अखबार में छपी खबर को पोस्ट करते हुए लिखा कि गुंडागर्दी और प्रशासन पर दबाव बनाने की राजनीति के दिन चले गए। मैं अपने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा हूं। इस पोस्ट को किसान नेता दिगंबर सिंह से जोड़कर देखा गया। इसके बाद दिगंबर सिंह और उनके समर्थक फेसबुक पर धड़ाधड़ पोस्ट करने लगे। चौधरी मुकुल त्यागी नाम के फेसबुक अकाउंट पर डाली पोस्ट में लिखा गया कि राजा साहब एक सच्चे जननायक से पंगा लेकर आपने तो अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार ली।
विज्ञापन
हालांकि भारतेंद्र सिंह के समर्थकों ने फेसबुक पर संयम बरता। उधर फेसबुक पर शनिवार की दोपहर दिगंबर सिंह ने पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ जिम्मेदार बड़ों के आदेश पर मैं अपने सभी समर्थकों से अनुरोध करता हूं कि वर्तमान में चल रहे प्रकरण को लेकर कोई पोस्ट ना करें। बता दें कि इससे पहले भी तालिब खादिल बंधु प्रकरण में भी किसान नेता ने भारतेंद्र सिंह पर जमकर पलटवार किया था। भारतेंद्र सिंह तालिब बंधु के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर सीएम से कई बार मुलाकात कर चुके थे।