फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A scuffle broke out between the doctor and the ward boy.

Bijnor News: डॉक्टर और वार्ड बॉय के बीच हुई धक्कामुक्की

Tue, 14 Jul 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between the doctor and the ward boy.
डॉक्टर ने लगाया इंटर्न और उनसे बदतमीजी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को डॉक्टर और वार्ड बॉय के बीच धक्का-मुक्की हुई। मरीज के इलाज करने को लेकर मामला गर्माया। चिकित्सक ने वार्ड बॉय पर इंटर्न डॉक्टर से बदतमीजी करने का आरोप लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज का जांच के लिए ब्लड सैंपल लेना था। इसके लिए चिकित्सक ने इन्वेस्टिगेशन फार्म नहीं भरा था। फार्म भरा नहीं होने पर स्टाफ ने मरीज का ब्लड सैंपल लेने से इन्कार कर दिया। वार्ड बॉय ने आरोप लगाया कि इसके बाद इंटर्न और चिकित्सक ने आकर उनके साथ धक्का-मुक्की की। बाद में उनके साथ 20 से 25 अन्य डॉक्टर आ गए।
विज्ञापन

वहीं, मेडिसिन विभाग में कार्यरत चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने अपने इंटर्न को भेजा था, ताकि मरीज का सैंपल लेकर समय से जांच हो सके। लेकिन उन्होंने ब्लड सैंपल नहीं दिया। इतना ही नहीं, वार्ड बॉय ने बदतमीजी की। उन्होंने इससे पहले दूसरे डॉक्टरों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। प्राचार्य डॉ. तुहीन वशिष्ठ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए सीएमएस को कहा गया है। जांच के बाद वह रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed