{"_id":"69863da72b7aa662f40d4323","slug":"a-safe-environment-is-essential-for-industrial-and-commercial-progress-bijnor-news-c-27-1-bij1027-171788-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रगति के लिए सुरक्षित वातावरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रगति के लिए सुरक्षित वातावरण जरूरी
विज्ञापन
बिजनौर। औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन उद्यमी, व्यापारी, पुलिस मित्रता संगोष्ठी हुई। सुरक्षित वातावरण ही औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रगति की आधारशिला होता है। उद्यमियों एवं व्यापारियों से संवाद और समन्वय को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया गया।
एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने उद्योग एवं व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि किसी भी जनपद की औद्योगिक एवं व्यापारिक उन्नति तभी संभव है। जब वहां कानून व्यवस्था सुदृढ़, पारदर्शी एवं संवेदनशील हो। उद्योग, व्यापार और पुलिस ये तीनों समाज एवं अर्थव्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं। संगोष्ठी में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ।
संगोष्ठी के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उद्योग, व्यापार एवं पुलिस प्रशासन के मध्य आपसी विश्वास, संवाद से औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस मौके पर सूर्यमणि रघुवंशी, मुकुल अग्रवाल, विनीत राजपूत, डॉ. आरडी उस्मानी, गौरव सिंह, जुल्फेकार आलम, डॉ. विपुल कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।