{"_id":"5e0f90ab8ebc3e87984d4147","slug":"a-person-dies-after-being-hit-by-a-bus-dhampur-news-mrt461960387","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
धामपुर। नगीना मार्ग स्थित ग्राम हबीबवाला अड्डे के पास सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। गांव हबीबवाला निवासी 45 वर्षीय नागेंद्र पुत्र हेमराज सिंह बृहस्पतिवार देर शाम नगीना रोड स्थित हबीबवाला अड्डे पर सड़क पार कर रहा था। उसी समय नगीना से धामपुर जा रहे बस चालक ने नागेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
उधर, ग्राम मौजमपुर जैतरा के निकट अनियंत्रित हुई बाइक की टक्कर पेड़ से होने पर दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार रामस्वरूप पुत्र रमेश व गोविंद पुत्र सीताराम निवासी ग्राम भगवानपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।