फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A pack of dogs attacked and injured a woman.

Bijnor News: कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला कर किया घायल

Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs attacked and injured a woman.
अफजलगढ़। गांव सलावतनगर के खेत में गन्ना छिल रही भज्जावाला निवासी गायत्री देवी (45) वर्ष पत्नी विजयपाल सिंह पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गायत्री देवी अन्य महिलाओं के साथ सलावतनगर के जंगल में हरभजन सिंह के खेत में गन्ना छीलने गई थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे उसके साथ के अन्य महिला-पुरुष पास में बरसीम काटने चले गए। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने गायत्री देवी को घेर लिया और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के चीखने की आवाज पर पास में काम कर रहे लोग दौड़ कर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों से कुत्तों को वहां से भगाया। कुत्तों के हमले में महिला के पैर, हाथ, कमर व सिर पर कुत्तों ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाकर गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि घटनास्थल के पास ही करीब छह माह पहले कुत्तों के झुंड ने झाड़पुरा निवासी महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। करीब डेढ़ माह पहले एक बच्चे को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed