फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A message to save the daughters given by Ranak staged

रौनक के मंचन से दिया बेटियों को बचाने का संदेश

Fri, 23 Nov 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Fri, 23 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
A message to save the daughters given by Ranak staged
आरबीडी कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान नाटक पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में लघु नाटिका ‘रौनक’ के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं को महिला सशक्तीकरण  के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्राओं ने सुंदर कलाकृतियों से जागरूकता का संदेश दिया।  
विज्ञापन

गुरुवार को आरबीडी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विदुषी भारद्वाज ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बेटी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें बचाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। बेटियां घरों की रौनक हैं, जिनके बिना कोई भी घर खुशहाल नहीं रह सकता। किसी भी घर का धन शुद्ध करने के लिए बेटियों का होना आवश्यक है। हर क्षेत्र में बेटियों ने सफलता के विविध आयाम स्थापित कर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। इन्हें सिर्फ और सिर्फ उनकी शक्ति का एहसास कराने की जरूरत है। उन्होंने आत्मरक्षा से जुड़े विषय पर बताया कि किसी भी अपराध को सहन करने पर अपराधी अधिक हावी हो जाते हैं। इनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। यदि अकेले सक्षम न हों तो समूह बनाकर सबक सिखाया जा सके।
विज्ञापन

संगीत विभाध्यक्ष डा. सुरिंदर कौर ने कहा कि लता मंगेशकर, आशा भोंसले, अलका याग्निक और विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बेटियों को चाहिए कि वे अपनी शक्ति को पहचानें। सभी छात्राएं ऐसा खुद भी करें और अन्य छात्राओं को इसके लिए प्रेरित करें। ताकि समय आने पर विभिन्न परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या विषय पर लघु नाटिका ‘रौनक’ का मंचन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रा दीप्ति चौधरी, वंशिका, प्राची तोमर, इंदू, आंचल, नैना व आलोकेशी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षिकाएं डा. आबिदा, डा. मृदुल, डा. अपर्णा, डा. कौसर, डा. सुरिंदर कौर, सारिका, नजमुन्निसा, डा. सुष्मिता, डा. प्रिया शर्मा आदि मौजूद रहीं।
-----
शिक्षिकाओं ने की कार्यक्रम की सराहना
कालेज की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से कॉलेज में हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार से आयोजन कराने की अपील की। कहा कि ऐसे आयोजन करने से बालिकाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है और इन्हें अहसास होता है कि वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
-----
अमर उजाला ने रखा नारी गरिमा का ध्यान
बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा रूबीना का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन की अच्छी पहल है। अमर उजाला ने नारी की गरिमा के बारे में सोचकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है।  
-----
नई बस्ती, बिजनौर निवासी छात्रा मोनिका शर्मा ने बताया कि आए दिन महिलाओं के साथ होने वाली वारदातों को रोकने के लिए हौसला होना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी लड़कियों को ऐसे समय में डरना नहीं चाहिए, बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए।
-----
बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू शर्मा के अनुसार अमर उजाला फाउंडेशन समय समय पर लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम कराता रहता है। इससे पाठकों में अमर उजाला के प्रति विश्वसनीयता बनी हुई है।
-----
छात्रा शगुन चौधरी, फातिमा, वंदना आदि ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को समय समय पर महिलाओं को एकजुट होकर खुद से भी कराने चाहिए। जिससे कि महिलाओं में डर की भावना खत्म हो जाए और वे हर परिस्थिति में परेशानियों का डटकर मुकाबला कर सकें।

-----
लघु नाटिका और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरुक करने वाली छात्रा दीप्ति चौधरी, वंशिका, प्राची तोमर, इंदू, आंचल, नैना व आलोकेशी ने बताया कि सामान्य तौर पर भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए, जिससे लोग जागरूक होकर बेटियों को बचा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed