फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A huge crowd gathered on the banks of the Ganges and offered lamps.

Bijnor News: गंगा की रेती पर उमड़ा सैलाब, किया दीपदान

Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered on the banks of the Ganges and offered lamps.
रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन
बिजनौर। गंगा किनारे मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार तड़के से मुख्य स्नान शुरू होगा। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गंगा घाट पर पहुंचकर स्नान-दान और पितरों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। दीपदान इतनी बढ़ी संख्या लगे कि मां गंगा की लहरें भी जगमगा उठीं। घाट पर ओम जय गंगा माता, हर हर गंगे, जय मां गंगे की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। देर शाम को गंगा किनारे आरती का आयोजन हुआ। आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

जनपद में विदुरकुटी, गंगा बैराज, नांगलसोती, बालावाली, जलीलपुर समेत कई स्थानों पर गंगा किनारे गंगा मेले का आयोजन हो रहा है। विदुर कुटी के पास पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार शाम तक गंगा स्नान मेले में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस बार गंगा मेले में करीब छह लाख लोगों के पहुंचने की अनुमान है। शाम ढलते ही उन लोगों ने मोक्षदायिनी की धारा में दीपदान किया, जिनके परिवार में किसी परिजन की मृत्यु एक साल के अंतराल में हुई है। दीपदान कर मां गंगा की धारा में प्रसाद और पुष्प आदि भी अर्पित किया।
विज्ञापन

देर शाम तक पहुंचती रही श्रद्धालुओं की भैंसा-बुग्गी, ट्रैकटर-ट्राली : गंज दारानगर। मंगलवार-बुधवार 12 के बाद पूर्णिमा तिथि लगते ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रसाद चढ़ाकर मां गंगा से मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी के तट पर दान भी दिया। श्रद्धालुओं की देर शाम तक भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली पहुंचाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था के चलते जाम से जूझते रहे श्रद्धालु : गंगा स्नान मेले में पहुंची भीड़ व यातायात की उचित व्यवस्था न होने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं के वाहन इधर उधर से आने के कारण पुलिस भी असहाय दिखाई दी। जैसे तैसे पुलिस जाम खुलवाने से जूझती रही।

रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन

रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन

रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन

रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन

रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन

रोशन हुआ तंबुओं का शहर...बिजनौर के विदुरकुटी के पास लग रहा गन्ना स्नान मेला मंगलवार की शाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed