UP: पेड़ पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
Bijnor News : बिजनौर में एक हेड कांस्टेबल का शव पेड़ पर लटका मिला। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, हेड कांस्टेबल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के शेरकोट में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग स्थित राधे लाल डिग्री कॉलेज के समीप एक बाग में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, एसपी पूर्वी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की।
जानकारी के अनुसार, राहुल खोकर (37) पुत्र हरवीर सिंह शेरकोट थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था, जो पूर्व में अफजलगढ़ भी रहा था। वह बच्चों की पढ़ाई के चलते थाने में बने आवासों में रह रहा था। वहीं, बुधवार की शाम शेरकोट थाने से दिन में ड्यूटी करके अफजलगढ़ घर चला गया था। वहीं, बुधवार देर रात डेढ़ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी प्रीती ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन निकलवाई और लोकेशन पर पहुंच कर देखा। इस दौरान उसका शव कालागढ़ मार्ग स्थित एक बाग में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, अपराध निरीक्षक राजेश सिंह शेरकोट और एसओ धीरज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे ओर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस व परिजनों के अनुसार, राहुल कुछ समय से मानसिक रूप से डिस्टर्ब था और उसका उपचार भी चल रहा था। सम्भवतः उसकी मृत्यु का कारण उसका आत्महत्या करना ही प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार