फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A guldar has imprisoned in cage of forest department in Bijnor

UP: बिजनौर में फिर पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, अब ग्रामीणों को सता रहा ये डर, गांव में दहशत का माहौल

Fri, 12 Jan 2024 11:39 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 11:39 AM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक बार फिर वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। वहीं, अब ग्रामीणों को यह डर सता रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
A guldar has imprisoned in cage of forest department in Bijnor
बिजनौर में गुलदार पिंजरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा क्षेत्र के रेहरा गांव के जंगल में एक गुलदार का बच्चा वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। दो दिन पूर्व गुलदार गन्ने के खेत में दिखाई दिया था।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान शाहिद के खेत में किसान भोला ने एक गुलदार व दो बच्चे देखे थे, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए उस क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था, जिसके चलते शुक्रवार को ग्रामीणों ने पिंजरे से आवाज आती सुनी। इसके बाद किसानों ने पास पहुंच कर देखा तो पिंजरे मे एक गुलदार कैद था।

विज्ञापन

वहीं, गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद गुलदार के बच्चे को देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम पिंजरे को ले जाने लगी, तभी ग्रामीणों ने पिंजरे को ले जाने का विरोध कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि मौके पर दूसरा पिंजरा लगा दीजिए। क्योंकि मादा गुलदार बच्चे के पकड़े जाने से हिंसक हो गई है। वह बार-बार हमला कर सकती है। वहीं, रेंजर दुष्यंत कुमार मवी का कहना है कि जब यह पिंजरा हटेगा तभी तो हम दूसरा पिंजरा लगा पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन

उधर, गन्ने के खेत की मालिक नसीमा पत्नी वाहिद की गन्ने की फसल लोगों के चलने से बर्बाद हो गई। वह मुआवजे की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed