{"_id":"659455696cdcc28fb1075352","slug":"a-grand-two-storey-railway-station-will-be-built-at-a-cost-of-about-seven-crores-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-16892-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लगभग सात करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला भव्य रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लगभग सात करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला भव्य रेलवे स्टेशन
Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा। लगभग सात करोड़ रुपए की लागत से स्योहारा रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाना है। जिसके लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कर निकास व प्रवेश द्वार के लिए चिन्हिकरण का कार्य शुरु किया।
मंगलवार को एडिशनल डिवीजनल उत्तरी रेलवे दिनेश शर्मा सहित अन्य विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भव्य रेलवे स्टेशन भवन बनाया जाएगा। इसी के साथ 600 मीटर लंबा दोनों तरफ रेलवे प्लेटफार्म, प्रवेश व निकास द्वार, पार्किंग विस्तार, पैदल ऊपरिगामी पुल, मालगोदाम आदि निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई हैं। लगभग आठ माह में सभी निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा पूर्ण किया जाना है।
रेलवे के चिन्हिकरण से दुकानदारों में मचा हड़कंप
स्योहारा। रेलवे विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार का जहां स्थान चिह्नित किए है, उसमें वर्षों से बनी कईं दुकानें ध्वस्त होंगी। रेलवे स्टेशन का अब तक निकास व प्रवेश द्वार एक ही है। व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज भटनागर के नेतृत्व में बिटटू रस्तोगी, रोहित सैनी, विनीत पुष्पक, राजीव भटनागर, अनुराग भटनागर, दिनेश पाल, मुकेश सैनी, सत्यप्रकाश शर्मा आदि दुकानदार रेलवे अधिकारियों से मिले और दुकानें न तोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्योहारा रेलवे स्टेशन को लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से भव्य व आधुनिक बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन का प्रवेश व निकास द्वारा बनाए जाने के लिए स्टेशन रोड पर बनी कुछ दुकानों को हटाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि किसी भी दुकानदार को परेशानी न हो।
दिनेश कुमार शर्मा, एडीशनल डिवीजनल इंजीनियर, उत्तरी रेलवे