{"_id":"659d8f06822714f0f203a13e","slug":"a-flock-of-vultures-seen-in-amangarh-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-17332-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अमानगढ़ में दिखा गिद्धों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अमानगढ़ में दिखा गिद्धों का झुंड
Tue, 09 Jan 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमानगढ़ के जंगल में पेड़ पर बैठे गिद्घ्। स्रोत वन विभाग
रेहड़ (बिजनौर) अमानगढ़ में इन दिनों पर्यटकों को खूब वन्य जीव दिख रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को पर्यटकों की खुशी दोगुनी तब हो गई, जब सफारी के दौरान पर्यटकों को एक पेड़ पर गिद्धों का झुंड दिखाई दिया।
गिद्ध विलुप्त प्रजाति में गिने जाते हैं। जिले की बात करें तो यहां पर केवल अमानगढ़ में ही गिद्ध देखे जाते हैं। इसके बाद जंगल क्षेत्र के आसपास इक्का दुक्का ही गिद्ध देखे जाते हैं। इन दिनों अमानगढ़ में बाघ, हाथी, हिरण जैसे वन्य जीव तो दिख ही रहे हैं, गिद्ध भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। मंगलवार को रेंज स्टाफ और कुछ पर्यटकों को अमानगढ़ में हिमालय ग्रिफिन गिद्धों का झुंड दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि अमानगढ़ में अक्सर गिद्ध देखे जा रहे हैं। यह जंगल की जैव विविधता के लिहाज से अच्छा संकेत है।