फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fake doctor murdered in Bijnor, he was sell Ayurvedic medicines by setting up a tent

Bijnor: तंबू लगाकर दवाई बेचने वाले झोलाछाप की हत्या, सिर पर ईंट से किए वार, मर्डर से अफसरों में मचा हड़कंप

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
सार

Murder in Bijnor : मृतक युवक के सीने पर देवानंद नाम गुदा हुआ है। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसा कागज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

विज्ञापन
A fake doctor murdered in Bijnor, he was sell Ayurvedic medicines by setting up a tent
बिजनौर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में सड़कों के किनारे तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाइयां देने वाले एक बंगाली झोलाछाप की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। बंगाली झोलाछाप कश्यप तंबू में ही पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर आदमपुर के निकट लगे एक तंबू में करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक के सीने पर देवानंद नाम गुदा हुआ है। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसा कागज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक के सिर में गहरा घाव बना हुआ था और पास में ही एक ईंट पड़ी मिली, जिससे अनुमान लगाया गया कि ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन

वहीं, तंबू के बाहर लगे पोस्टर पर अनीता आयुर्वेदिक दवाखाना लिखा हुआ है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि जिस युवक का शव बरामद हुआ है। वह बंगाली झोलाछाप डॉक्टर था और तंबू लगाकर दवाइयां बेचने का काम करता था।

मौके पर सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल राजीव चौधरी पहुंचे। उन्होंने मौके पर जांच-पड़ताल की। इनके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। उधर, एसओजी की टीम भी मौका ए वारदात पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: रितु हत्याकांड: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दी दर्दनाक मौत, वारदात ने उड़ाए हर किसी के होश, दंपती ने कुबूला जुर्म

विज्ञापन

शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले झोलाछाप के तंबू में शव बरामद हुआ है, जिसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: ठीक 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे, अलर्ट हुए रेलवे अफसर, स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed