{"_id":"6806915fb3e11ac4fb0fd624","slug":"a-factory-will-be-set-up-to-make-cotton-wicks-at-a-cost-of-rs-4-lakh-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-148032-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार लाख की लागत से रूई बत्ती बनाने को लगेगा कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार लाख की लागत से रूई बत्ती बनाने को लगेगा कारखाना
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी ओम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से हबीबबाला के बस अड्डे पर चार लाख की लागत से पूजन के लिए रुई की बत्ती और गाय गोबर से दीयों को बनाने की मशीन स्थापित की जाएगी।
इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस कारखाने के चालू हो जाने के बाद समूह की करीब सभी 10 महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। इस कारखाने का मंगलवार को 11:00 बजे विकास विभाग की ओर से उद्घाटन किया जाएगा। संवाद