फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A demand for fair compensation was raised by increasing the circle rate for the acquired land.

Bijnor News: अधिग्रहीत भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर उचित मुआवजे की मांग उठाई

Fri, 23 Oct 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A demand for fair compensation was raised by increasing the circle rate for the acquired land.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ की बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिग्रहीत भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
बैठक में गन्ने की घटतौली रोकने, सहकारी समितियों से किसानों को मिलने वाले ऋण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और जिले से निकल रहे हाईवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। घरेलू गैस की सिलेंडर और पाइपलाइन आपूर्ति की बाध्यता से राहत देने तथा किसान संगठनों की तर्ज पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के वाहनों को टोल मुक्त करने का मुद्दा भी रखा गया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में यशवीर सिंह को जिला महासचिव किसान प्रकोष्ठ तथा गजेंद्र सिंह शिशोदिया को चांदपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जंघाला की अध्यक्षता एवं जिला मुख्य महासचिव सतेंद्र राठी के संचालन में हुई बैठक में हरवीर सिंह, शीशपाल राठी, धर्मेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, मनोज कुमार, नेपाल सिंह, इंद्रमणि, गजेंद्र सिंह, चंचल चिकारा, सुरेंद्र चिकारा, इरशाद अहमद, दिलशाद अहमद, दिनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed