{"_id":"5e5413678ebc3ef3b3043d1a","slug":"a-cow-fell-in-the-tank-no-one-improved-bijnor-news-mrt4706601119","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक मे गाय गिरी, नहीं ली किसी ने सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक मे गाय गिरी, नहीं ली किसी ने सुध
विज्ञापन
रेवली में टैंक में फंसी गाय।
- फोटो : BIJNOR
टैंक में गिरी गाय, नहीं ली किसी ने सुध
हरेवली। पुलिस चौकी के पास घास चरते एक गाय टैंक में गिर गई। दुकानदारों ने सूचना चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों और ग्राम प्रधान उदय सिंह को दी, लेकिन किसी ने भी गाय की सुध लेना गंवारा नहीं किया। टैंक में पड़ी गाय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
हरेवली बाजार के दुकानदार महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, भूरे सिंह आदि ने बताया कि सोमवार की शाम को पुलिस चौकी के पीछे बने शौचालय में लघुशंका के लिए गए तो गाय के रंभाने की आवाज सुनी। देखा कि पुलिस चौकी के शौचालय टैंक में एक गाय फंसी पड़ी है। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों और ग्राम प्रधान उदय सिंह को अवगत कराया। दुकानदारों का कहना है कि शायद यह गाय रविवार की रात में किसी समय इस टैंक में गिरी होगी। तब से टैंक में ही पड़ी है। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी किसी ने गाय को निकालने का प्रयास नहीं किया। गाय टैंक में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो तुरंत गाय को टैंक से बाहर निकाला जाएगा तथा उसका उपचार कराया जाएगा।